बदायूँ। लंबित मानदेय और वेतन भुगतान की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 20 मई 2026 तक लंबित भुगतान नहीं किया गया तो 21 मई 2026 से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ बदायूँ देवदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री अरविन्द राना, डॉ. कौशल गुप्ता और डॉ. एच.के. दिनकरके संरक्षण में तथा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी के नेतृत्व में सौंपा गया।संगठन की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी से आरबीएसके स्टाफ की उपस्थिति सूची को लेकर भी वार्ता की गई। कर्मचारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से प्रतिदिन अलग से उपस्थिति सूची जारी की जाती है, जिससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने आरबीएसके कोऑर्डिनेटर श्री सचिन को निर्देशित किया कि भविष्य में अलग से सूची जारी न की जाए और चिकित्सा अधीक्षकों द्वारा भेजी गई उपस्थिति ही मान्य होगी। इस निर्णय पर संगठन पदाधिकारियों ने सीएमओ का आभार व्यक्त किया।इस दौरान जिला महामंत्री श्री अशोक माथुर, जिला महासचिव डॉ. प्रभाकर मिश्रा, जिला संगठन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा धवल, वरिष्ठउपाध्यक्ष श्री नाजिम सईद, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र जोशी, मीडिया प्रभारी श्री गौरव यादव, सह संयोजक डॉ. सबूर, महिला संगठन मंत्री शिवा, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप, तरुण चौहान, डॉ. वीरेंद्र सिंह, सार्वेन्द्र सिंह, महिला एवं पुरुष अस्पताल प्रभारी श्वेत कुमार, अर्बन प्रभारी नीरज यादव, निर्विकार सिंह, लता, मुकेश समेत लगभग 60 से 70 कर्मचारी मौजूद रहे।मंडल पदाधिकारियों में राहुल शर्मा और श्री गुलशन भी उपस्थित रहे।