उझानी नगर पालिका पर 52 करोड़ के बजट में भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की उठी मांग

Screenshot 2026-05-15 192659
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद की उझानी नगर पालिका एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। नगर पालिका पर करीब 52 करोड़ रुपये केटेंडर जारी कर भ्रष्टाचार और बंदरबांट किए जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।बताया गया कि नगर पालिका उझानी द्वारा करोड़ों रुपये का बजट और विकास कार्यों से जुड़े टेंडर जारी किए गए, जिनमें अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के बजाय मनमाने तरीके से पूरी की गई और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है।शिकायतकर्ता का कहना है कि नगर पालिका ने संसद सत्र के दौरान बोर्ड बैठक आयोजित कर बजट पास किया, जबकि शासन के आदेशों के अनुसार संसद सत्र के समय किसी भी बोर्ड की बैठक एवं बजट स्वीकृति की प्रक्रिया नहीं की जा सकती। ऐसे में नियमों की अनदेखी कर बजट पारित किए जाने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
इन्हीं आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि यदि मामले की गहनता से जांच कराई जाए तो कई अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।
वहीं एसडीएम सदर ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि 15 दिन के भीतर पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है या फिर मामला केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रह जाता है। फिलहाल नगर पालिका उझानी से जुड़े इस मामले ने जिले की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ा दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights