भारती ने दिया भारत को संदेश — “साइकिल चलाओ, तेल बचाओ”

WhatsApp Image 2026-05-15 at 4.50.06 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। आज नगर में रामनाथ राम नारायण ट्रस्ट द्वारा अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में “साइकिल चलाओ, तेल बचाओ” अभियान के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य लोगों को ईंधन बचत, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
यह रैली उझानी कोतवाली से प्रारंभ होकर अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज तक निकाली गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “पैदल चलो, तेल बचाओ”, “साइकिल अपनाओ — स्वास्थ्य पाओ” और “ईंधन बचाओ — पर्यावरण बचाओ” जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उझानी कोतवाली की उप निरीक्षक श्रीमती भारती सिंह जी रहीं। उनके साथ उनकी टीम सदस्य शिवानी, प्रीति, शालू, संगीता, अल्पना तथा रमन गौर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू सिंह एवं सह अध्यापिका श्रीमती शिल्पी उपस्थित रहीं। वहीं भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता सक्सेना तथा उनकी सह अध्यापिकाएं ज़ोया अंसारी और तनिषा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इसके साथ ही मोहम्मद इकबाल अहमद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्टी राजन महदीरत्ता जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हमें तेल और खाद्य तेल दोनों की बचत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा लंबी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम और साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व समय में हमारे ऋषि-मुनियों ने उपवास रखने की परंपरा बताई थी, जिससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों को तैलीय पदार्थों के अधिक सेवन से बचने की सलाह दी, क्योंकि इससे शरीर को नुकसान पहुँच सकता है।
उप निरीक्षक श्रीमती भारती Singh जी ने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और अनेक बीमारियाँ नहीं होती हैं। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल का अधिक उपयोग करने की अपील की तथा कहा कि इससे ईंधन बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा छोटी दूरी के लिए साइकिल और पैदल चलने का संकल्प दिलाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights