गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित शिक्षक गरिमा शिविर में 8 प्रधानाचार्यों, 24 शिक्षकों और 50 बच्चों को किया गया सम्मानित।

WhatsApp Image 2026-05-15 at 4.47.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : – गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर आयोजित शिक्षक गरिमा सम्मान समारोह में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्त्वावधान हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता छात्र-छात्राओं, केंद्र व्यवस्थापक रहे प्रधानाचार्यों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। परिव्राजक सुमित कुकरेती और सुमन कुकरेती ने वेदमंत्रोच्चारण कर पूजन कराया।मुख्य अतिथि उपजोन समन्वयक अजय वीर सिंह यादव ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया उन्होंने कहा कि शिक्षकों से मिले श्रेष्ठ संस्कारों और विचारों से जीवन पवित्र बन जाता है। मानव में देवत्व का उदय होता है।अध्यक्षता कर रही बनस्थली आवासीय इंटर कालेज की प्रधानाचार्य चंचल शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के जीवन भर का तप शिष्यों के उत्कर्ष और व्यक्तित्व को निखारने के लिए होता है। बच्चे शिक्षकों से मिले रहे अपार ज्ञान को प्राप्त कर अपना जीवन संवारें।मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा ने शांतिकुंज द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने शान्तिकुंज से निकले प्रदेश भर में भ्रमण कर रहे। ज्योति कलश का जिले में आगमन, पूजन और भ्रमण जिले में भ्रमण की जानकारी दी।
सम्मान समारोह में सोहनलाल इंटर कालेज निजामाबाद के छात्र जितिन, नेहा। दी भगवान परशुराम पब्लिक इंटर कालेज नेकपुर के विकास यादव, अतुल, पुलिस मॉडर्न स्कूल की गौरी, अंकित, राजाराम इंटर कालेज की रिया सागर, अनीशा सूर्या। चंद्रपाल सिंह मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकी के आलोक, खुशबू, भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कालेज नेकपुर के आलोक कुमार, गुड्डू, वनस्थली आवासीय इंटर कालेज के राहुल सिंह, रिति, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कालेज नगला सर्की के अनुज शाक्य, इवम, श्री भिखारी लाल जूनियर हाई स्कूल जलालपुर के आयुष, प्रशांत, उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू उझानी के सक्षम तोमर, अर्जुन, राजकीय इंटर कालेज युसूफनगर के अमित बाबू, अतुल कुमार, शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कालेज म्याऊं के असमित मिश्रा, पाली दृष्टि सिंह और श्री कालसेन बाबा आदर्श इंटर कालेज लाभारी कादरचौक के छात्रा रियांशी सिंह, छात्र विशेष कुमार आदि के अलावा शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश्वर पाठक, श्री कालसेन बाबा आदर्श इंटर कालेज लभारी के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू के प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय, श्री भिखारी लाल जूनियर हाईस्कूल जलालपुर के प्रबंधक पुनीत कुमार, चंद्रपाल सिंह मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकी के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार वहीं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, श्याम निवास, अरविंदर, अवनेश, अनिल कुमार गुलाटी, रजनीश कुमार मिश्रा, अजीत कुमार सिंह के अलावा शिक्षिकाओं में सुलेखा सिंह, रचना सक्सेना, ममता शर्मा, स्वाति साहू, नीलम को गायत्री मंत्र का पटका और युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ट पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का सद्साहित्य भेंट किया गया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि शिक्षक गरिमा शिविर में 8 प्रधानाचार्यों, 24 शिक्षकों और 50 बच्चों को किया गया सम्मानित।इस मौके पर सुखपाल शर्मा, ममता पाल, नत्थूलाल शर्मा, संतोष मिश्रा, पूरन देवी, सुशील कुमार, महेश शाक्य, मदनलाल झा, रजनी मिश्रा, शोभना भारद्वाज, रामचंद्र प्रजापति, संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights