बरेली। थाना देवरनियां पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च को वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 8 अप्रैल को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ और मेडिकल के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं बढ़ाई गईं और आरोपी की पहचान अवनीश कुमार निवासी लखीमपुर खीरी के रूप में हुई।इसके बाद पुलिस टीम ने 14 अप्रैल की रात बरेली-नैनीताल हाईवे स्थित कनमन अड्डे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।