बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को आरोपी अफसर उर्फ साहिल ने गांधी उद्यान के पास एक युवती को बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 15 अप्रैल को रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को रेलवे जंक्शन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से एकतरफा प्रेम करता था और दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।