दबंगों ने किया युवक पर जानलेवा हमला युवक की हालत गंभीर , पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के बुखार पुरा पानी की टंकी के पास निवासी 32 वर्षीय आशु शेख पुत्र रियासत हुसैन को दबंगों ने बड़ी बेरहमी से लोहे की रॉड से पीटा हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया डॉक्टर बताया आपरेशन के बाद भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और शिकायत के बाद भी बारादरी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।परिजनों ने बताया आशु शेख का पूरा परिवार कई साल से मुंबई में रह रहा है आशु शेख साल में कभी-कभी बरेली अपने बुखारपुरा वाले घर में आता है और 10-15 दिन रुकने के बाद मुंबई वापस चला जाता है आशु शेख रमजान में आया हुआ था 12 अप्रैल को आशु से अपने घर पर था आंसू से मिलने उसके दोस्त आते थे उनकी मोटरसाइकिल घर के बाहर सड़क पर खड़ी की जाती थी पड़ोस के रहने वाले महेश और सोनू इस बात का विरोध करते थे 12 तारीख को सोनू और महेश ने आशु शेख को गालियां दी जब आशु शेख ने इसका विरोध किया तभी महेश और सोनू ने अपने 8-10 साथियों को बुला लिया और आशु शेख को मारते हुए घर से खींचकर बाहर ले आए और जमकर लोहे की रोड से पिटाई की आशु शेख बेहोश हो गया मोहल्ले वालों ने 112 पुलिस को फोन किया आंसू शेख का मोबाइल और घर की चाबी पुलिस ले गई पुलिस ने आशु शेख को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराया रिश्तेदारों को पता लगा रिश्तेदार घटना स्थल पहुंचे आंसू शेख को रामपुर गार्डन जय नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया आशु शेख का इलाज नारायण हॉस्पिटल में चल रहा है।इस मामले में थाना बारादरी पुलिस की बड़ी लापरवाही है मामला हिंदू मुस्लिम होने के बावजूद लड़के के गंभीर चोट होने के कारण भी कोई कार्रवाई नहीं की है। परिवार पूरा बहुत परेशान है।डॉक्टर मुकुल अग्रवाल ने बताया आशु शेख नाम का पेशेंट अस्पताल में आया है उसकी स्थिति बहुत खराब थी जब उसके चेकअप हुए तो पता चला उसकी आंत का ऑपरेशन होना है उसके पेट में गंभीर चोटें थी, तुरंत उसकी आंत का ऑपरेशन किया गया इस समय आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।














































































