बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त मुखत्यार पुत्र कल्लू निवासी ग्राम रतना चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा को बुझिया अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।जांच में सामने आया कि युवक की बंदूक के साथ फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हो रही थी, जिसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 बोर की एक बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद बंदूक लाइसेंसी है, लेकिन उसके नाम नहीं बल्कि श्यामाचरण नामक व्यक्ति के नाम पर है। इस मामले में थाना भोजीपुरा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।