बरेली। थाना किला क्षेत्र के गांव नवदिया स्वाले नगर निवासी अनवर हुसैन के बेटे अरमान की शादी थी बारात को लेकर फतेहगंज पश्चिमी जा रहे थे रास्ते में दबंगों ने हमला कर दिया जिसमें दूल्हे की मां और मामा दोनों घायल हो गए घायलों ने थाना किला पुलिस को लिखित शिकायत की पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया कराया।घायल महिला दूल्हा की मां 40 वर्षीय परवीन ने बताया रविवार की शाम को उसके बेटा अरमान की शादी थी बारात लेकर के सभी रिश्तेदार जा रहे थे आखिर में परवीन और उसका भाई सलीम पुत्र नन्हे जो गांव चुरई थाना मीरगंज का निवासी है कार से बारात में फतेहगंज पश्चिमी जाने के लिए निकले रास्ता में स्वाले नगर रेलवे फाटक बंद होने के कारण कार फाटक पर रोक दी उसी दौरान अब्दुल , अकील अहमद , शकील अहमद , नाजिम ने आकर लाठी ,डंडा और सरिया से हमला कर दिया जिसमें परवीन और फईम दोनों घायल हो गए फईम की चैन और अंगूठी लूट कर हमलावर फरार हो गए घायलों ने थाना किला पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।