बदायूं। बुआ के घर से लौट रहे युवक की बाइक बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुस गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस में शव को जिला मुख्यालय भेजकर पोस्टमार्टम कराया है।फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी 35 वर्षीय अरविंद शुक्रवार को अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कटिन्ना बरचऊ निवासी अपनी बुआ के घर गए थे। उसके साथ उसका चचेरा भाई सतीश भी था।परिजनों ने बताया कि अरविन्द की बुआ की सास की मौत हो जाने पर दोनों युवक शामिल होने गए थे। देर शाम को लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक बिसौली कोतवाली क्षेत्र के अजनावर गांव के पास पहुंची कि सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से भिड़ गई। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को बिसौली सीएसचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया,जबकि उसके भाई सतीश को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से उसके तीन बच्चे व पत्नी का रो -रोकर बुरा हाल है।