बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी 40 वर्षीय अनिल की बाइक को शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसा इस्लामनगर और सिठोली गांव के बीच प्रेम रिसोर्ट के पास हुआ। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां अनिल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि अजीत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव गड़ी खानपुर निवासी अनिल अपने फुफेरे भाई अजीत 29 साल के साथ किसी काम से शुक्रवार को इस्लामनगर गए थे।लौटते समय सिठोली गांव के पास सामने से आ रही बाइक सवार में टक्कर मार दी, हादसे में अनिल की मौत हो गई जबकि अजीत घायल हो गया। पुलिस ने सबका पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौप है परिजनों को रोकर बुरा हाल है।