विधायक का भतीजा बताकर की करोड़ों की ठगी, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

WhatsApp Image 2026-04-02 at 7.22.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के पुरानी चांदमारी निवासी गिरिराज किशोरी से विधायक का भतीजा बताकर करोड़ों की ठगी कर ली। महिला ने मुख्यमंत्री और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने लापरवाही का आरोप लगाया हैं ।
पुरानी चांदमारी निवासी गिरिराज किशोरी, पत्नी स्वर्गीय राम दयाल ने बताया कि उन्होंने 6 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली को ठगी कर माल, जेवर एवं बैंक से धनराशि निकालने के मामले में प्रार्थना पत्र दिया था। अधिकारियों के आदेश पर 10 जनवरी को थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पीड़िता का आरोप है कि उनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में दुरगेश सिंह समेत अन्य आरोपियों के नाम स्पष्ट रूप से लिखे गए थे, लेकिन पुलिस ने केवल एक आरोपी दुर्गेश जो अपने आप को बदायूं के विधायक का भतीजा बताने बाला के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया। इससे अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास प्रतीत होता है।
उन्होंने यह भी बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से अब तक पुलिस द्वारा मामले का खुलासा नहीं किया गया है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। जबकि इसी तरह के अन्य ठगी के मामलों का खुलासा पुलिस द्वारा किया जा चुका है।
पीड़िता का कहना है कि कई बार थाना सुभाषनगर में संपर्क करने के बावजूद पुलिस केवल एक आरोपी का हवाला देकर मामले को टाल देती है। उनका मानना है कि यदि सभी आरोपियों के नाम मुकदमे में शामिल किए जाते तो मामले का खुलासा आसानी से हो सकता था।
पीड़िता ने मुख्यमंत्री और अधिकारियों से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। पीड़ित ने बदायूं विधायक से बात की उन्होंने बताया हम इस व्यक्ति को नहीं जानते हैं यह कौन है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights