मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

तीन तस्कर 1.750 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार, 12 करोड़ की खेप बरामद

March 31, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भमोरा पुलिस एवं एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.750 किलोग्राम हेरोइन, स्मैक बनाने में प्रयुक्त 950 ग्राम रंग, 87,520 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, एएनटीएफ यूनिट में तैनात उपनिरीक्षक विकास यादव को 30 मार्च को मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना भमोरा पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई। मुखबिर की निशानदेही पर परमानंद उर्फ पप्पू, उसके पुत्र रविंद्र और यशवीर, निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बिनावर जनपद बदायूं, को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी परमानंद ने बताया कि वह कच्चे मादक पदार्थों को केमिकल की मदद से स्मैक और हेरोइन में बदलकर ऊंचे दामों पर बेचता था। इस अवैध कारोबार में उसके दोनों बेटे भी उसका साथ देते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस टीम थानाध्यक्ष सनी चौधरी , उप निरीक्षक हीरेन्द्र सिंह , उप निरीक्षक विकास यादव तैनाती ANTF यूनिट बरेली , कांस्टेबल मुस्तफा थाना भमोरा मौजूद थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights