बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र में आईटीआर कॉलोनी में सुनील किशोर पुत्र स्वर्गीय किशन चंद के मकान में 20 लाख की चोरी हो गई सुनील किशोर का घर सीबी गंज थाने के पीछे आई टी आर कॉलोनी में है परिवार अपने बेटे अभिषेक सौरभ के पास लखनऊ गया हुआ था।सुनील किशोर ने बताया 10 मार्च को अपनी पत्नी कुसुम सक्सेना के साथ लखनऊ अपने बेटे अभिषेक सौरभ के पास गया था 27 मार्च को लखनऊ से बरेली वापस आ रहा था रास्ते में पड़ोस के रहने वाले मुकेश कुमार ने फोन पर सूचना दी कि आपका घर खुला हुआ है लगता है कि इसमें चोरी हो गई है। जब सुनील किशोर अपनी पत्नी कुसुम सक्सेना के साथ बरेली घर पहुंचे उन्होंने देखा घर के अंदर ताले और कुंडी टूटी हुई पड़ी थी चोरों ने लगभग 20 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। सुनील किशोर ने बताया कि घर में एक सोने का सेट 40 ग्राम का , दो चैन, चार जोड़ी टॉप्स , 4 अंगूठी , मांग का टीका , एक चेन लेडीज , एक पेडल सोने का , एक मटर माला साथ में पेडल सोने का , सात जोड़ी पायल प्लस चार जोड़ी पायल , चांदी के सिक्के , चार जोड़ी कान के टॉप्स 20 ग्राम के , नथ सोने की और लगभग 20 हजार रुपए नगद चोर ले गए । सुनील किशोर ने थाना सीबीगंज पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम का थाने की पुलिस पहुंची और घटना की बारीकी से जांच की और चोर को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। सुनील किशोर ने बताया की चोर घर के पीछे के रास्ते से आए थे। घर के सभी ताले कुंडी तोड़ कर चोर चोरी करके सब सामान ले गए।