बरेली । बरेली में दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, थाना इज्जत नगर के संजय नगर की अशोक बिहार कालोनी निवासी 17 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर के चार खंभा के पास की है।जहां शिवा पटेल नाम के नाबालिग को मानव राजपूत के साथ कुछ युवक घर से बुलाकर ले गए और संजय नगर के चार खंभा के पास उस पर चाकू से गौरव ने अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । परिजनों के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे कुछ लड़के शिवा को घर से बुलाकर ले गए थे। इसी दौरान रंजिश या कहासुनी को लेकर विवाद हुआ और गौरव पुत्र सुरेश नाम के युवक ने चाकू निकालकर शिवा के पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए।गंभीर हालत में आसपास के लोगों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने घंटों ऑपरेशन किया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रात करीब 1 बजे शिवा ने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां अनुपम देवी और दो भाई एक बहन हैं भाई हिमांशु पटेल से छोटा था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है आरोपी फरार है।