बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान डीडीपुरम पार्क के पिछले गेट के अंदर से छत्रपाल पुत्र वीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम पहाड़पुर नरखेड़ा थाना शाही, बरेली को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कक्षा 10वीं तक पढ़ा है और ईको गाड़ी किराये पर चलाता है। रात में वाहन चलाने के दौरान सुरक्षा के लिए वह अवैध तमंचा अपने पास रखता था। तमंचा उसने किससे खरीदा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मॉडल टाउन, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।