चोरी की ई-रिक्शा व अवैध तमंचा सहित एक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-03-26 at 7.05.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा और अवैध असलाह के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 मार्च को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त इन्द्रपाल उर्फ इन्द्रप्रकाश पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम डगरौली, थाना फतेहगंज पूर्वी को 25 मार्च को मुखबिर की सूचना पर लाइखेडा रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से सफेद-नीले रंग की ई-रिक्शा (रजिस्ट्रेशन नंबर UP25HT7354), एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस तथा एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह खेती का काम करता है और पैसों की कमी के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि 10 मार्च की रात को साथियों के साथ ई-रिक्शा बुक कर चालक को बहाने से सुनसान स्थान पर उतारकर वाहन लेकर फरार हो गए। बाद में बैटरी डाउन होने पर वाहन को अलग-अलग स्थानों पर छिपाते रहे और अंततः उसे बेचने की योजना बना रहे थे।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त इन्द्रपाल पर पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या (धारा 302 भादवि) और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राघव, उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह एवं हेड कांस्टेबल इजहार खां की प्रमुख भूमिका रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights