बरेली । थाना प्रेम नगर क्षेत्र के चाहबाई निवासी रामगोपाल पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर ने पंखा के कुंडे से चादर के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया रामगोपाल रेलवे कर्मचारी था रामगोपाल की पहली पत्नी से तलाक हो गया था और दूसरी पत्नी छोड़ कर चली गई उसने दूसरी शादी कर ली राम गोपाल अकेला था 18 मार्च को उसकी मां मुन्नी देवी की मौत हो जाने के बाद रामगोपाल डिप्रेशन में रहने लगा बीती शाम रामगोपाल ने घर में कोई न होने पर पंखा के कुंडा से बेड की चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब उसका भाई कृष्ण गोपाल उर्फ बब्बू घर आया तो उसने देखा दरवाजा बंद था आवाज लगाने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजे में से झांक कर देखा तो रामगोपाल अंदर लटका हुआ था उसने पड़ोस के रहने वालो को बुलाया और पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा भेजा।