अज्ञात कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज
उझानी :- थाना मुजरिया के गाँव जाहिदपुर, धनमुलिया निवासी योगेश कुमार पुत्र स्व महेन्द्र पाल सिंह ने उझानी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि दिनांक 16.03.2026 को समय करीब 04:30 बजे दिन की घटना हैमैं मोटर साइकिल नं0 – UP 87 X 4134 से अपने भाई पदम सिंह के साथ कासगंज में कछला की तरफ आ रहे थे मैं मोटर साइकिल को अपनी साइड में धीरे-धीरे हेलमेट पहनकर चला रहा था कि तभी पीछे से एक चार पहिया गाड़ी UP 25 DU 1706 का चालक बहुत तेज गति व लापरवाही से बिना हर्न बजाये लहरा – लहरा कर चला रहा था कि उक्त गाडी के चालक मेरी मोटर साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कि मेरा भाई पदम सिंह पुत्र महेन्द्रपाल आयु करीब 49 वर्ष मोटर साइकिल से उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिससे उनके शरीर के उल्टे तरफ का कूल्हा व पैर तथा हाथ और पेट में गंभीर चोटे आयीं।मेरे व मेरे साथ मेरा साला बादाम सिंह पुत्र ओमकार निवासी मुनेशनगर थाना- कादरचौक जिला – बदायूँ व राम सिंह पुत्र नैनसुख लाल निवासी वैरमई बुजुर्ग थाना – विल्सी, जिला – बदायूँ मोटर साइकिल नं0 UP 24 V।1753 हीरो इप्लेण्डर सुपर से पीछे से साथ से आ रहे थे मेरे व साथ वाले गंभीरहालत में पदम सिंह को सरकारी एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज नौशेरा (बदायूँ) लेकर आये तो डाक्टरों ने बताया कि मेरे भाई पदम सिंह की पेशाब नली फट गयी और खून पेट में चला गया तथा हालात ज्यादा गंभीर होने की वजह से मेरे भाई पदम सिंह को मेडिकल कालेज शेखूपुर बदायूँ से बरेली एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मैं अपने भाई पदम सिंह को प्राइवेट एम्बुलेंस से लेकर बरेली निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा और वहा पर इलाज चला तथा कुछ समय बाद इलाज चलते दिनांक 16.03.2026 को ही रात्रि में उनकी वहाँ मौत हो गयी, तथा मेरे भाई का पोस्टमार्टम हुआ तथा अन्तिम संस्कार व अन्य क्रिया कलाप हुये इसलिये मैं थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका।
आज रिपोर्ट लिखाने थाना हाजा पर आया है।मेरी रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जाँच हेतु उपनिरीक्षक श्री भूपेन्द्र सिह को सौंपी है !














































































