मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ के हजरतपुर में दिनदहाड़े किराये के घर से लाखों रुपये की सम्पत्ति चोरी

March 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ: के थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में एक किराये के मकान में दिनदहाड़े हुई चोरी ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पीड़िता सरिता देवी (पत्नी सर्वेश गुप्ता), जो ग्राम हजरतपुर में रविन्द्र ठाकुर (निवासी ग्राम पिपला) के मकान में किराये पर रहती हैं, ने आरोप लगाया है कि चोरों ने उनके कमरे की छत का दरवाज़ा तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात उड़ा लिए—और शिकायत लेकर थाने पहुँचने पर उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई।सरिता देवी के अनुसार, वह 11 मार्च 2026 को पूरे परिवार के साथ अपने मायके गई थीं। जब परिवार अपने घर लौटा, तो मकान की छत के दरवाज़े की कुंडी टूटी मिली। कमरे के अंदर बेड खुला पड़ा था, सारा सामान अस्त-व्यस्त था और बैग/बक्से खंगाले गए थे।परिवार के अनुसार, चोरी गए जेवरात और नकदी की कुल कीमत कई लाख रुपये बैठती है। बैंक दस्तावेज व चाबी चोरी होने से पीड़िता और अधिक चिंतित है क्योंकि इससे खाते/लॉकर की सुरक्षा भी जोखिम में है।सरिता देवी का कहना है कि कुछ दिन पहले ही गाँव के लालू गुप्ता (पुत्र विजय गुप्ता) और विजय (पुत्र बाबूराम) दोनों निवासी हजरतपुर, से उनका झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते उन्हें इन्हीं लोगों पर चोरी का शक है। पीड़िता ने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत संदेह है और पुलिस से निष्पक्ष जाँच की माँग करती हैं।सरिता देवी ने बताया कि घटना के बाद वह स्थानीय थाने पहुंचीं और लिखित तहरीर दी, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उनका आरोप है कि थाने से यह कह कर लौटा दिया गया कि “कुछ चोरी नहीं हुई”। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर *लालू गुप्ता व विजय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और चोरी गया माल बरामद कर वापस दिलाया जाए।घटना के बाद से हजरतपुर और आस-पास के किरायेदारों में दहशत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस मौका-मुआयना कर फिंगरप्रिंट/साक्ष्य जुटाए, टूटी कुंडी व कमरे की स्थिति की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराए और बैंक को तत्काल सूचित कर लॉकर की सुरक्षा सुनिश्चित करे। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर सच्चाई सामने लाई जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पीड़िता की अपील….

“मैं बहुत परेशान हूँ। मेरी मेहनत की कमाई और स्त्रीधन दोनों चले गए, साथ में बैंक की किताब व लॉकर की चाबी भी। मेरी रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ा जाए और मेरा सामान वापस दिलाया जाए। पीड़ित परिवार ने बदायूं एसएसपी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights