बदायूं। 50 वर्षीय सुल्तान निवासी गांव अल्लाह पुर भोगी कोतवाली उझानी की मौत हो गई है। ईदगाह उझानी सहसवान रोड पर यह हादसा हुआ है।तेज रफ्तार ऑटो का अचानक एक्सल टूट गया था,जिससे वह पलट गया।रहागीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को उझानी के सरकारी अस्पताल लेकर गये वहाँ के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया बरेली ले जाते वक्त रास्ते में मलगांव फाटक के पास दम तोड़ दिया,. परिजन अधेड़ के शव को मेडिकल कॉलेज ले आये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,मृतक खेती करते थे,मृतक के चार बेटियां और दो बेटे हैं जिसमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है,अधेड़ अपनी बेटी की ससुराल साहसवान से सिमयाँ देकर वापस आ रहे थे। इस हादसे में टैंपो में सवार 5 लोग भी घायल हुए है।