नवजात बच्ची को बेचने का आरोप, अस्पताल कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

WhatsApp Image 2026-03-18 at 3.56.47 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने नवजात बच्ची को अवैध रूप से बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी अविनाश सिंह से कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थिनी कमलेश, पत्नी रमेश, निवासी ग्राम झिंदरी, तहसील आंवला ने इस संबंध में शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।प्रार्थिनी के अनुसार करीब चार माह पूर्व उनका प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्लियां में हुआ था। प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव होने के कारण वह बेहोश हो गई थीं। होश में आने पर अस्पताल स्टाफ ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री का जन्म हुआ था, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद न तो नवजात बच्ची को दिखाया गया और न ही उसका शव परिजनों को सौंपा गया, जिससे पूरे मामले में संदेह गहरा गया।महिला ने आरोप लगाया है कि एएनएम/डिलीवरी इंचार्ज शिखा सक्सेना, उनके पति अतुल सक्सेना तथा आशा कार्यकर्ता नीरज प्रजापति की मिलीभगत से नवजात बच्ची को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया हैं। साथ ही संबंधित कर्मियों पर अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली करने और नियमों के विरुद्ध कार्य करने के भी आरोप लगाए गए हैं।प्रार्थिनी का कहना है कि वह पहले भी कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी नवजात बच्ची के संबंध में सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights