बदायूं के HPCL के दो अधिकारियों की हत्या पर योगी का बड़ा एक्शन,आरोपी की 11 दुकानें ध्वस्त की

Screenshot 2026-03-17 170225
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। योगी का बुलडोजर सुबह शुरू हुआ,अब तक 11 दुकानें ध्वस्त की जा चुकी हैहत्यारोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार की 12 दुकानें अवैध बनी हुई थी, 11 दुकानें ध्वस्त की जा चुकी है हत्यारोपी के परिवार ने बंजर भूमि पर अवैध रूप से 50 दुकाने बनाई हुई थी, एक से दो लाख किराया हर माह आ रहा था हत्यारोपी के परिवार की 50 दुकानों पर संकट,नोटिस जारी,कभी भी ध्वस्त की जा सकती हैबदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में एचपीसीएल प्लांट डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन। आरोपी अजय सिंह की संपत्ति पर चला प्रशासन का बुलडोजर।आरोपी की 11 दुकानों को प्रशासन ने कराया जमींदोज।भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई।
नायब तहसीलदार दातागंज की निगरानी में तोड़ी गई दुकानें। दो दिन पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) ने चस्पा किया था नोटिस।
समय सीमा में निर्माण न हटाने पर चला बुलडोजर। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। HPCL प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद सख्त कार्रवाई। आरोपी के परिवार पर भी आगे कार्रवाई की संभावना। कल ही शासन के आदेश पर गठित एसआईटी की टीम ने एचसीपीएल प्लांट पहुंच जांच शुरू की थी एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद कुछ अधिकारी भी आ सकते हैं कार्रवाई की जद मेंथाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम सैंजनी में एचपीसीएल घटना के आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार की 11 दुकानों को हटा कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने के सम्बन्ध में ।अवगत कराना है कि थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम सैजनी तहसील-दातागंज, में मार्ग पर अतिक्रमण होने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई, जिसके क्रम लो०नि० विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गयी जिसमें पाया गया कि मार्ग सैजनी हजरतपुर म्याऊ (अजिमा) पर एचपीसीएल घटना के आरोपी की कुल 11 दुकानों द्वारा मौके पर अतिक्रमण पाया गया जिसको हटाने हेतु नोटिस जारी किये गये परन्तु अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही न करते हुए अतिक्रमण को नहीं हटाया गया जिसके उपरान्त जिला प्रशासन द्वारा आज अतिक्रमण हटा दिया गया है । जिसमें एचपीसीएल घटना के आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार की 11 दुकानों को हटा कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights