बदायूँ के HPCL में मारे गए मैनेजर के माता-पिता ने कहा खाकी औऱ खादी ने मिल कर हत्या कराई,फांसी की मांग

Screenshot 2026-03-17 165957
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं:में आज एचपीसीएल हत्याकांड में बुलडोजर की कार्रवाई के बीच मृतक उपप्रबंधक हर्षित मिश्रा के परिजन पूरनपुर से बदायूं पहुंचकर एसएसपी से मिले परिजन बहुत गुस्से में थे हर्षित मिश्रा के माता पिता ने इस हत्याकांड के लिए पूरी तरह खाकी औऱ खादी को दोषी ठहराया है। कहा आरोपी औऱ उसे संरक्षण देने वाले व इस साजिश में शामिल लोगों को फांसी की मांग की है। मामा विकास मिश्रा ने कहा कि मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता हूँ योगी जी में पूर्ण आस्था रखता हूं लेकिन अगर मेरे परिजनों को न्याय नहीं मिला तो मैं कुछ भी कर लूंगा।माता पिता ने सरकार से पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की साथ ही उन्होंने आरोप लगाए कि इस पूरे प्रकरण में स्थानीय विधायक और सेंजनी गांव का प्रधान तथा अजय प्रताप सिंह के भाई भी शामिल है।दरसल आज एचपीसीएल कांड में उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा के परिजन पूरनपुर से बदायूं आकर एसएसपी से मिले।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आरोप लगाया कि हमें पीलीभीत से लेकर बरेली तक पुलिस गुमराह करती रही यहां मिलने आने से रोका जाता रहा हम बड़ी मुश्किल से समाज के सहयोग से बदायूं तक प्रशासन से मिलने पहुंच पाए हैं उन्होंने कहा कि मेरा बेटा बहुत होनहार था उस ने 2 बार upsc परीक्षा पास की और इंटरव्यू तक पहुंचा उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में स्थानीय विधायक और सेंजनी के ग्राम प्रधान का हाथ है उन्होंने कहा कि हमारे भांजे ने 7 दिन पहले पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।न्याय दो यह ठाकुर पंडित की राजनीति नहीं होनी चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि जो आरोपी है वह थाने में बैठकर चाय पिया करता था पुलिस वाले के कंधों में हाथ डालकर घूम करता था।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights