उझानी :-दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गोटियां रामनारायण निवासी गोरव पुत्र शिवचरन लाल ने नगर के मोहल्ला गोतमपुरी निवासी संजय,मंजय, राघवेंद्र व प्रेमसिंह पुत्रगण धनपाल के खिलाफ 4 मार्च को पड़ोसी ब्रजपाल के यहां होली मिलने आने पर पिता सहित मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।गोरव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपियों ने वेबजह हम लोगों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, मेरे पिता शिवनारायण की हालत गंभीर है उन्हें जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है ओर वही इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर शिवकुमार मलिक को सोंपी है।