एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करते शातिर चोर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-03-10 at 6.33.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने एटीएम मशीन तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 8/9 मार्च की रात चीता मोबाइल पर तैनात हेड कांस्टेबल भागेश कुमार क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वह मिशन अस्पताल के गेट पर लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के पास पहुंचे। वहां एक युवक संदिग्ध हालत में एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास करता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत उसे पकड़कर पूछताछ की और थाने ले आई।
जांच के दौरान बैंक कर्मियों को सूचना देकर एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए, जिनमें आरोपी द्वारा एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास करना स्पष्ट दिखाई दिया। इसके बाद वादी अभिषेक नारायण निवासी प्रेमनगर बरेली की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शफीक पुत्र पंकज निवासी बस्तापुर थाना अतरौली जिला हरदोई के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाकरगंज स्थित कूड़ा प्लांट में काम करता है और पैसों की जरूरत के कारण उसने एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने की कोशिश की थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रांत तोमर और हेड कांस्टेबल भागेश कुमार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights