बरेली। थाना सुभाषनगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को नाजायज तमंचा, जिंदा कारतूस और धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना सुभाषनगर में शस्त्र अधिनियम के तहत नरेंद्र प्रताप गंगवार पुत्र स्व. बाबूराम निवासी गंगवार वाली गली, दन्नू की चक्की के पास, दीक्षित वाली गली, चौकी मढ़ीनाथ थाना सुभाषनगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, दो छुरी और एक लोहे का बांका बरामद किया। पूछताछ में आरोपी नरेंद्र प्रताप गंगवार ने बताया कि वह तमंचा और कारतूस अपनी सुरक्षा के लिए रखता था और अपनी सफाई अदालत में वकील के माध्यम से देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र, उपनिरीक्षक रनवीर सिंह, उपनिरीक्षक विजय सिंह पीआरवी 112 , हेड कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल अंकित नगर तथा कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार की टीम शामिल रही।