मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सफाई कर्मचारियों ने 20 लाख रुपये का जीवन बीमा और 10 हजार स्थायी भर्ती समेत कई मांगों को लेकर नगर निगम में दिया धरना

November 3, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ की शाखा बरेली ने जिला अध्यक्ष आशीष कुमार वाल्मीकि और सोनू ठाकुर के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में धरना दिया। धरने को सपा नेता मयंक शुक्ला उर्फ ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा।
संघ की प्रमुख मांगों में वर्षों से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण, सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और भत्ते देने तथा संविदा, ठेका और डोर-टू-डोर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी को 20 लाख रुपये का जीवन बीमा देने और वर्ष 2013 से 2026 तक का लंबित पीएफ भुगतान कराने की मांग उठाई गई।
कर्मचारियों ने ठेका प्रथा समाप्त कर नगर निगम में 10 हजार स्थायी सफाई कर्मचारियों की भर्ती शुरू करने, शासनादेश के अनुसार वेतन देने और साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करने की मांग भी की। साथ ही वेतन भुगतान की निश्चित तारीख तय करने तथा मृतक आश्रित नियमावली के तहत चयन समिति समाप्त कर आश्रितों को सीधे नियुक्ति देने की मांग रखी।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनकी मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
इस मौके पर जनसत्ता दल के जिला महामंत्री सोनू ठाकुर व आशीष बाल्मीकि जिलाध्यक्ष स्थानीय निकास सफ़ाई कर्मचारी संघ हेमंत सिंह अनजाना सोनू आकाश नीरज अमन सिवा पप्पू देवेंद्र राहुल जसवंत अरुण अमित आदित्य अजय एवं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights