बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर की सूचना पर शंकर फ्लोर मिल के भीतर स्थित कबाड़ गोदाम के पास से अभियुक्त को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आरिफ पुत्र गुल्लन, निवासी चक महमूद गांधी मूर्ति के पास, थाना बारादरी, बरेली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बारादरी पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और चोरी करके अपना खर्च चलाता है। पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह पुनः चोरी की नीयत से जा रहा था, तभी पकड़ा गया। उसने यह भी स्वीकार किया कि चोरी के दौरान पकड़े जाने की स्थिति में डराने के लिए तमंचा अपने पास रखता था। तमंचा किससे खरीदा गया इसकी जांच जारी है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जावेद अख्तर (चौकी प्रभारी कांकरटोला), हेकां आसिफ अली, हेकां कान्ता प्रसाद एवं कांस्टेबल नितिन देशवाल।