लखनऊ में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाए

Screenshot 2026-02-26 202009
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल में रहने वाले पैथोलॉजी संचालक और शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या उनके ही बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पुलिस के अनुसार 20 फरवरी की तड़के पिता-पुत्र के बीच नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर विवाद हुआ था। मानवेंद्र सिंह अपने बेटे पर डॉक्टर बनने का दबाव बना रहे थे। अक्षत दो बार नीट परीक्षा में असफल हो चुका था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और गुस्से में आकर अक्षत ने अपनी लाइसेंसी राइफल से पिता के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने शव के टुकड़े कर दिए। उसने हाथ और पैर काटकर पॉलिथीन में भरकर नादरगंज इलाके में नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिए, जबकि सिर सहित धड़ को घर में एक नीले ड्रम में छिपाकर रखा। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने 21 फरवरी को अपने पिता की गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट भी दर्ज कराई। वारदात में इस्तेमाल राइफल, कारतूस, आरी, चाकू, खून से सने कपड़े और अन्य सामान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या को गलती बताया, लेकिन अधिकांश सवालों पर चुप्पी साधे रहा। उसने अपनी बहन की किसी भी भूमिका से इनकार किया। घटना के दिन उसकी बहन परीक्षा देने स्कूल गई थी और दहशत के माहौल में भी उसने किसी से कुछ साझा नहीं किया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights