बदायूँ। थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत ककराला रोड पर धर्म काँटे के पास थाना उसहैत की पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी । थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ जो मुठभेड हुई थी उसमें जो एक व्यक्ति रमेश कश्यप निवासी ग्राम चंदोखा थाना दातागंज पुलिस पर फायरिंग करता हुआ मौके से भाग गया था वह इस समय ग्राम सरनमई मोद पर किसी का इंतजार कर रहा है और कही बाहर भागने की फिराक मे खडा है मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते कर हम पुलिस वाले मय गाडी के ग्राम सरनमई मोड पर पहुचे तो देखा एक व्यक्ति सरकारी नल के पास ग्राम सरनमई मोड पर गाडी की लाइट मे खडा दिखायी दिया जो गाडी को देखकर ग्राम सरनमई की तरफ चलने लगा पुलिस टीम के द्वारा उसे रुकने को कहा नही रुका और हम पुलिस वालों पर फायर कर दिया। आत्म रक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त रमेश कश्यप के दाहिनी पैर मे गोली लगने से घायल हो गया ।