उझानी । कोतवाली के उ0 नि0 राकेश कुमार व हे0 का0 विवेक कुमार द्वारा मु.अ.सं.- 29/26 धारा 78/79/351(2)/65(1) BNS व » (2), 7/8 पोक्सो एक्ट में नामित / वांछित अभियुक्त अंशु पुत्रचन्द्र प्रकाश नि0 ग्राम मल्लामई थाना उझानी बदायूँ उम्र करीब 19 वर्ष को आज दिनाँक 26.02.2026 को समय 11.25 बजे मुखबिर की सूचना पर अढौली रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। दिनाँक 27-01-2026 को कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी एक महिला ने उक्त युवक पर गन्दे गन्दे इशारे करना, रास्ते में घेर कर परेशान करना व धमकिया देने की लिखित शिकायत पुलिस को दी थी जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया जा रहा है।