उझानी । थाना उझानी के उ0नि0 श्री रिंकू कुमार कुमार ,का0 हिमांशू सिंह व चालक का0 सहदेव सिंह के साथ करीब लगभग 00.05 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना उझानी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-04/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त नीरज कुमार मौर्य पुत्र भूरे लाल मौर्य नि0 ग्रा0 वरसुआ थाना उझानी बदायूँ को गिरफ्तार किया अभियुक्त नीरज कुमार मौर्य बौरा थाना दातागंज जिला बदायूँ निवासी गैंग लीडर बाबा उर्फ भंगडी उर्फ साधूराम पुत्र शिवदयाल के साथ एक संगठित गैंग बनाकर पशुओं की चोरी जैसे जघन्य अपराध कारित कर पशुओं को विक्रय कर अपने निजी उद्देश्यो की पूर्ति के लिये अवैध रूप से धनोपार्जन करते है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि गैंग लीडर बाबा उर्फ भंगडी उर्फ साधूराम पुत्र शिवदयाल फरार चल रहा है जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर दिया जाएगा । गिरफ्तार अभियुक्त नीरज कुमार मौर्य को नियमानुसार माननीय न्यायलय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया जा रहा है।