अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोर, साइबर अपराधी गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
बरेली। साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोर/साइबर अपराधी गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न राज्यों से चोरी किए गए 45 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम टीम ने 25 फरवरी को आरोपियों को गिरफ्तार किया। रेलवे जंक्शन से धरपकड़ एनसीआरपी नंबर 33101260005277 की जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण में पीड़ित के खाते से ट्रांसफर हुई धनराशि से जुड़े संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चारों अभियुक्तों को दबोच लिया। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम गिरफ्तार आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करते थे। इसके बाद चोरी किए गए फोन से यूपीआई के माध्यम से बैंक खातों से धनराशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर खाते खाली कर देते थे। चोरी के मोबाइल झारखंड व पश्चिम बंगाल के अन्य साइबर अपराधियों को आगे आपराधिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराए जाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी नए मोबाइल चोरी की योजना से कई दिनों से बरेली में डेरा डाले हुए थे और कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे। गिरफ्तार अभियुक्त सागर कुमार निवासी साहिबगंज, झारखंड सुमित कुमार निवासी साहिबगंज, झारखंड आकाश नुनईया , निवासी आसनसोल, पश्चिम बंगाल ऋषि कुमार , निवासी साहिबगंज, झारखंड आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कौशांबी, बरेली और देहरादून में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी में 45 अदद चोरी के मोबाइल फोन कीमत करीब 15 लाख रुपये , गिरफ्तारी करने वाली टीम में साइबर क्राइम थाना के उप निरीक्षक गुरमीत तोमर, उप निरीक्षक अंकित सिंह चौहान , उप निरीक्षक शिवम सक्सैना , उप निरीक्षक कपिल राघव, हेड कांस्टेबल विलिश कुमार कांस्टेबल मनीष कुमार , कांस्टेबल विजय कुमार , कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह , दीपक कुमार थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।













































































