बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को दो किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि रात में पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान स्वालेनगर की टंकी के पास से फरदीन पुत्र जहीरूद्दीन निवासी ग्राम सन्नीया रानी थाना सीबीगंज, बरेली को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना किला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार, उपनिरीक्षक प्रणव श्रोत्रिय, उपनिरीक्षक नौमित नागर, हेड कांस्टेबल अनोज कुमार एवं कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।