बरेली । थाना कैंट क्षेत्र के गांव बुखारा निवासी 35 वर्षीय प्रेम पुत्र रामकुमार को उसके भाई अजय और भतीजा गौरव ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रेम ने बताया उसका भाई अजय शराब पीकर आएदिन गाली देता रहता है रात में शराब पीने के बाद गाली दे रहा था जब इसका विरोध किया तभी अजय और उसका लड़का गौरव ने लाठी डंडा लेकर आ गए और प्रेम पर जानलेवा हमला कर दिया प्रेम के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई है रात में 112 पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पहुंची पुलिस ने प्रेम को थाने ले गई बहा से थाना कैंट पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है प्रेम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा ।