बरेली। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवरनिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना देवरनिया में तैनात उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल रोहित कुमार द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बाजार गुनाहट्टू से ग्राम खाता की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अफजल पुत्र नसीर अहमद, निवासी ग्राम रहपुरा गनीमत, थाना देवरनिया, जनपद बरेली बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना देवरनिया पर मुकदमा पंजीकृत किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और अपने शौक पूरे करने तथा सुरक्षा के नाम पर तमंचा रखता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह तमंचा लेकर कहीं अपराध करने की नीयत से निकला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।