जुआ खेलते सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद

WhatsApp Image 2026-02-05 at 12.58.42 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जुआ खेलते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं 3100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला जोशी टोला चौराहे के पास स्थित खाली प्लॉट में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक मो. सरताज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात्रि लगभग 8:30 बजे मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त में
अमन पुत्र विमल , मोहित पुत्र सुनील, कुलदीप पुत्र रामजीलाल शर्मा , कपिल पुत्र अनिल शर्मा , मोहन शर्मा पुत्र घनश्याम , विकास पुत्र पूरनलाल , लीलाधर पुत्र नन्का , सभी निवासी जोशी टोला मोहल्ला भूड, थाना प्रेमनगर, के है इनके पास से
52 ताश के पत्ते
3100 रुपये नकद बरामद
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे मनोरंजन एवं कुछ पैसे कमाने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार
उप निरीक्षक मो. सरताज
उप निरीक्षक प्रमोद कुमार
उप निरीक्षक आशीष कुमार
कांस्टेबल अमरीश
कांस्टेबल अनुराग
कांस्टेबल अरुण थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights