बरेली। थाना सीबीगंज पुलिस की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम ने सड़क पर आने-जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले एक मनचले को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार 3 फरवरी को स्लीपर रोड पर महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी करने की सूचना पर एंटी रोमियो टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजीत सिंह पुत्र जितेंद्र पटेल निवासी आम गांव, थाना सिविल लाइन, जिला बदायूं के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सीबीगंज में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई । गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, महिला उपनिरीक्षक मधु रानी, महिला हेड कांस्टेबल रविता भारती तथा कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।