बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसपी सिटी सुश्री सोनाली मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी द्वितीय के नेतृत्व में थाना सुभाषनगर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसिड की अवैध बिक्री एवं वितरण पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीम ने क्षेत्र की संदिग्ध दुकानों, व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली तथा दुकानदारों को एसिड बिक्री से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से एसिड की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।