शाहजहांपुर। प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद के प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार सिंह को सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर के आजाद ने कहा कि प्रो सिंह ने प्राचार्य पद पर कुशलतापूर्वक कार्य करते हुए विभिन्न दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ किया। उनके अनुभव हम सभी को भविष्य में प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल, प्रो आलोक मिश्र, प्रो आदित्य कुमार सिंह, प्रो प्रभात शुक्ला, प्रो अजीत सिंह चारग, डॉ आलोक कुमार सिंह, कमलेश त्रिवेदी सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।