बदायूँ । जैम पोर्टल पर क्रेता विभागों के प्रशिक्षण के लिये कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसमें जनपद बदायूँ के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी तथा जैम कार्य देख रहे सम्बन्धित पटल सहायक द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैम से सम्बन्धित कठिनाईयों व जैम पोर्टल से सम्बन्धित समस्त जानकारियां अंकित शुक्ला, जैम सेल लखनऊ द्वारा दी गयी। जनपद के जैम नोडल आशीष गुप्ता उपायुक्त उद्योग द्वारा भी जैम से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियों प्रदान की गयी तथा जैम कार्यशाला का आयोजन उनके द्वारा सम्पादित कराया गया। इस अवसर पर समस्त सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।