बरेली। थाना सिरौली पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोटर पम्प बरामद किया है। उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अलीगंज जीएस पब्लिक स्कूल गुलड़िया के पास से अभियुक्त अनिल मोर्या पुत्र मोहनलाल, निवासी ग्राम असदनगर थाना मीरगंज, जिला बरेली को समय करीब 17:59 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास हरे रंग के प्लास्टिक के कट्टे से एक मोटर पम्प बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथी राजू उर्फ राजकुमार (वांछित) के साथ मिलकर 1–2 माह पूर्व जीएस पब्लिक स्कूल गुलड़िया से मोटर पम्प चोरी किया था। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अवधेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार थे।