14 घंटे में 3 वर्षीय अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-02-02 at 3.43.12 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जीआरपी बरेली जंक्शन व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के मुकदमे में 3 वर्षीय अपहृता को मात्र 14 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण में शामिल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी (IPS) के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे आर.के. भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला के आदेश पर चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम प्लेटफॉर्म चेकिंग व संदिग्धों की तलाश में लगी थी।
मुखबिर की सूचना पर बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से आरोपी धर्मपाल पुत्र शिव प्रसाद निवासी पतरसिया, थाना वरखेडा, पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights