इग्नू में प्रवेश की तिथि 31 जनवरी तक

Screenshot 2026-01-27 195942
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी 2026 सत्र में चल रहे नवीन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है साथ ही पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 31जनवरी कर दी गई है।
केन्द्र समन्वयक डॉ संजीव राठौर ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन कर क्षेत्रीय केंद अलीगढ़-कोड-47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन किया जा सकता है। कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित 2 वर्षीय अवधि के 6 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एम कॉम विषयों में एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक 5 स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमो मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ, एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए तथा छह माह अवधि के बहुआयामी 4 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआजी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध है।
प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने अवगत कराया है कि महाविद्यालय अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध 17 पाठ्यक्रमों को बढ़ाकर अब 33 पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जिसकी जानकारी अध्ययन केंद्र के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का अध्ययन केंद्र वर्ष 2017 से लगातार परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है, जिसका लाभ जनपद वासियों को प्राप्त हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है जो शिक्षा से वंचित अधिकतम आयु सीमा के किसी भी उम्र के व्यक्तियों एवं रोजगार मे व्यस्त रहने वाले व्यक्तियों के लिए शिक्षा प्रदान करने का कार्य निरंतर कर रहा है । इग्नू के नियमानुसार किसी भी डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा के साथ 6 माह अवधि का कोई एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी किया जा सकता है। बीए एवं बीकॉम सहित कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश निशुल्क है। डॉ बत्रा ने जनपद वासियों से आग्रह किया है, कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध कराए गए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी शैक्षिक अभियोग्यता में वृद्धि करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights