बरेली। यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ़ बैंक्स यूनियन के देशव्यापी आह्वान पर 27 जनवरी को समस्त सरकारी बैंकों में हड़ताल रही। इसी क्रम में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मुख्य शाखा, कचहरी बरेली पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विशाल और जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में बैंक कर्मियों ने सहभागिता कर 5-दिवसीय बैंकिंग की जायज़ मांग को बुलंद आवाज़ किया। प्रदर्शन का संचालन जिला संयोजक कॉमरेड नवींद्र कुमार ने किया। उन्होंने सरकार द्वारा 18 माह पूर्व सौंपे गए ड्राफ्ट पर निर्णय न लेने पर सवाल उठाया। यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ़ बैंक्स यूनियन के उपाध्यक्ष कॉमरेड संतोष तिवारी ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। महिला नेत्री कॉमरेड गीता शान्त ने सरकार की श्रमविरोधी नीतियों की आलोचना की। अध्यक्ष कॉमरेड पी.के. माहेश्वरी ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।