बदायूँ में कांग्रेसियों ने निकाली प्रभातफेरी, महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण

WhatsApp Image 2026-01-26 at 5.40.00 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनीता सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रातः 7:00 बजे सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण कर वंदे मातरम, झंडा गीत और राष्ट्रगान का गायन करने के उपरांत प्रातः 715 पर प्रभात फेरी का प्रारंभ हुआ सुभाष चौक पर झंडारोहण सेवादल के शहर के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र मौर्य ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


प्रातः730 पर कांग्रेस जन प्रभात फेरी निकालते हुए हलवाई चौक शास्त्री चौक पर पहुंचे वहां पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम, झंडा गीत और राष्ट्रगान का गायन किया यहां पर पूर्व महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आशा राठौर ने झंडारोहण किया।


प्रातः 7:45 पर कांग्रेसियों की प्रभात फेरी नेहरू चौक पर पहुंची जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं सदैव की बात वंदे मातरम झंडा गीत और राष्ट्रगान का गायन किया। प्रातः 8:00 बजे प्रभात फेरी छह सड़का पर पहुंची और वहां पर झंडा रोहण कर वंदे मातरम ,झंडा गीत और राष्ट्रगान का गायन किया छह सड़का पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने ध्वजारोहण किया।


प्रातः 8:15 पर कांग्रेस जनों की प्रभात फेरी गांधी ग्राउंड पर पहुंची जहां पर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया झंडारोहण किया तदोपरांत वंदे मातरम झंडा गीत और राष्ट्रगान का गायन किया गया। गांधी ग्राउंड पर हर साल की भांति इस वर्ष भी झंडा रोहण स्वतंत्रता परिवार से जुड़े कुवंर राजवीर सिंह राठौर पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया। प्रातः 8,30 पर कांग्रेस कार्यालय पर प्रभात फेरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यालय पर झंडारोहण जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने किया यहां पर भी वंदे मातरम झंडा गीत और राष्ट्रगान का गायन हुआ कांग्रेस कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ गोष्ठी की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम परिवार से जुड़ी पूर्व महिला कांग्रेस की कमेटी के अध्यक्ष आशा राठौर ने किया जहां पर की वक्ताओं ने 77 में गणतंत्र दिवस की बधाई दी और स्वतंत्रता संग्राम में बदायूं के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। गोष्ठी में कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी कृष्ण गोपाल गुप्ता ने भी संबोधन किया।
गोष्टी के उपरांत कांग्रेस जन बाबासाहेब अंबेडकर पार्क पर पहुंचे जहां पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान का गायन किया। अंत में कांग्रेस सदैव की भांओ कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे जहां पर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई ।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक सिंह , जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति, पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रजापति एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी ,शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगेंद्र शर्मा शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव शोएब अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉक्टर नासिर खान, सभासद अरविंद सिंह राठौड़, रईस अहमद अल्प संख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप रामचंद मौर्य, श्याम कुमार ,हसन खान ,शराफत हुसैन ,वीरेंद्र कुमार राजेश कुमार, आदि कार्यकर्ताऔर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights