मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 16.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य परेड हुई,जवानों का जोश व जुनून दिखा

January 26, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भव्य परेड में जवानों के जोश और जूनून ने किया अतिथियो को प्रफुल्लित एवं उत्साहित, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा सम्पूर्ण परेड ग्राउण्ड

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सर्वप्रथम पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डा0 अरूण कुमार व विशिष्ट अतिथि डीएम अवनीश राय जिला एव एसएसपी डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रैतिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किय़ा गया ।*

परेड ग्राउंड में उपस्थित समस्त गणमान्य व्यक्ति, पुलिस के जवानो तथा आमजनमानस द्वारा संविधान की प्रस्तावना की शपथ ग्रहण की गयी तथा मुख्य अतिथि द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वीर शहीदो को याद करते हुए अपना संबोधन दिया गया।

• गणतंत्र दिवस समारोह मे शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिजनो को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया तथा जनपद की कानून एवं शान्ति व्यवस्था मे सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियो तथा रैतिक परेड मे सम्मिलित कमाण्डरो को पुरुस्कृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये ।

• गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मे पुलिस मॉर्डन स्कूल तथा जनपद के विभिन्न स्कूलो से आये छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतिया दी गयी तथा उपस्थित सभी व्यक्तियो को मंत्रमुग्ध किया ।

• *मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियो द्वारा भव्य परेड की मुक्तकंठ से प्रशंसा व सराहना की गयी ।
मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किय़ा गया। प्रथम परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार द्वारा परेड का संचालन किया गया जिनके सहयोग हेतु द्वितीय परेड कमाण्डर उपनिरीक्षक श्री आदर्श तिवारी तथा तृतीय परेड कमाण्डर महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह द्वारा भव्य परेड का नेतृत्व किया गया । परेड मे 23 टोलिया सिविल पुलिस, यातायात पुलिस, पी0ए0सी0 बल और महिला पुलिस बल की उपस्थित रही जिनका नेतृत्व अलग-अलग टोली कमाण्डर द्वारा किया गया ।

परेड मे पुलिस मोटर साइकिल दस्ता, डायल-112 पीआरवी वाहन, दंगा-नियंत्रण वाहन, साइबर क्राइम टीम, स्वॉट एवं सर्विलांस टीम, महिला सशक्तिकरण टीम तथा फायर सर्विस के वाहनो द्वारा प्रतिभाग किया गया । परेड द्वारा किये गये हर्ष फायर, पी0ए0सी0 बैण्ड की धुन तथा फायर सर्विस टीम द्वारा पानी की बौछारो से बनाये गये तिरंगे ने उपस्थित सभी व्यक्तियो का मन मोह लिया। परेड टोलियो द्वारा मंच के सामने से गुजरते हुए उत्कृष्ट एवं उच्च कोटि का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी जिससे सम्पूर्ण प्रांगण तालियो की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। तत्पश्चात् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान के उच्च आदर्शो का पालन करने की शपथ दिलाई गयी ।

मुख्य अतिथि माननीय डा0 अरूण कुमार जी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद के वीर शहीदो को याद करते हुए तथा संविधान के उच्च आदर्शो से अवगत कराते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया गया। मुख्य अतिथि के अभिभाषण के पश्चात् जनपद के शहीदो एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिजनो को सम्मानित किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा सराहनीय सेवा के लिए श्री रजनीश कुमार उपाध्याय क्षेत्राधिकारी नगर को गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पदक) से सम्मानित किया गया तथा प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय परेड कमाण्डर को मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया । महोदय द्वारा उ0नि0 श्री सुधीर चन्द्र सेन, उ0नि0 श्री हरिभान सिंह, उ0नि0 महफूज अली, उ0नि0 श्री सुरेश, मु0आ0प्रो0 श्री मुनेश कुमार, मु0आ0प्रो0 श्री कमल सिंह, मु0आ0चा0 श्री मुहम्मद मुस्तफा, मु0आ0/उ0नि0 श्री विपिन कुमार को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदका निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह पुण्डीर, उ0नि0 श्री उदयवीर सिंह, मु0आ0 स0पु0 श्री शिवप्रताप सिंह, मु0आ0 स0पु0 श्री नत्थू सिंह, मु0आ0 चालक श्री शिवनन्दन सिंह को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र। मु0आ0 फिरोज खान, आरक्षी श्री मनीष कुमार को पुलिस महानिदेशक,उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह (रजत) एवं प्रमाण-पत्र। पुलिस उपाधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह, निरीक्षक श्री गुड्डू सिंह, उ0नि0 यातायात श्री मुरारी लाल, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह, मु0आ0 पीटीआई अमित कुमार राणा, म0आ0 ना0पु0 वंदना भण्डारी को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रमाण-पत्र एवं परेड कमाण्डर प्रथम, परेड कमाण्डर द्वितीय एवं परेड कमाण्डर तृतीय को मोमेन्टों एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 45वीं वाहिनी पीएसी बैण्ड को रू0 5000/-नगद पुरूस्कार, रंगोली वनाने वाले कर्मियों को उत्साह वर्धन हेतु रू0 7000/- नगद पुरूस्कार, वामा सारथी प्रभारी म0आ0 नीलम व मेडिकल टीम को 7000/- नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया एवं रैतिक परेड़ में भाग लेने वाले अधि0/कर्म0 गणों व ग्राउण्ड की साज-सज्जा में लगे अधि0/कर्म0 गणों को 05 दिवस का पारितोषिक अवकाश देने की घोषणा की गयी । एवं तीनो परेड कमाण्डर तथा टोली कमाण्डरो को प्रतीक चिन्ह देकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रदर्शन मे पुलिस मार्डन स्कूल प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर डी पॉल स्कूल तथा तृतीय स्थान पर शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल रहे । प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कुलों को ट्राफी शिल्ड देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथियो के रूप मे जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विवेक संगल,माननीय सदर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता,डी0सी0बी0 चेयरमैंन जे0 के0 सक्सेना,मुख्य विकास अधिकारी श्री केशव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो एवं माननीय व गणमान्य अतिथियो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम मे सम्मिलित होने पर सादर आभार व्यक्त किया गया साथ ही प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया बंधुओ की उपस्थिति के लिए भी आभार प्रकट किया गया। गणतंत्र दिवस रैतिक परेड आयोजन मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया,क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय,क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार,क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0 के0 तिवारी,क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री सुनील कुमार सिंह,मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री रामराजा यादव एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा अतिथियो का सादर सत्कार एवं अपना बहुमूल्य योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पूर्व प्रतिसार निरीक्षक श्री सुमेर सिंह, निरीक्षक श्री कमलेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मी तथा पुलिस परिवारीजन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights