मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में ओवरब्रिज निर्माण में रास्ता बंद होने के विरोध में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

January 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फरीदपुर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान रास्ता बंद किए जाने से उत्पन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। करन सिंह यादव ने बताया कि कस्बा फरीदपुर स्थित पीताम्बरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते रेलवे क्रॉसिंग संख्या 352-सी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इससे फरीदपुर कस्बे की लगभग 20 हजार की आबादी के साथ-साथ आसपास के सैकड़ों गांवों के लाखों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने से स्कूली बच्चों, आम नागरिकों, तहसील, ब्लॉक, न्यायालय, आईटीआई कॉलेज, डायट कॉलेज, कोतवाली सहित रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आने-जाने वाले लोगों को गंभीर दिक्कतें हो रही हैं। पैदल यात्रियों के लिए भी कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया है, जिसके चलते रेलवे लाइन पार करने के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। हाल ही में रेलवे लाइन पर एक महिला की कटकर मौत भी हो चुकी है। ज्ञापन में मांग की गई कि मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद एवं सेतु निगम उत्तर प्रदेश को तत्काल वैकल्पिक रास्ता बनाए जाने के आदेश दिए जाएं। इसके साथ ही लाइन पार बुखारा रोड, ताज पंप के सामने नई बस्ती में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को हटाने की भी मांग की गई। संगठन का कहना है कि इस संबंध में कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा किसानों की विरासत दर्ज न होने और तूदाबंदी के आवेदन वर्षों से लंबित होने का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने बालो में वेद प्रकाश , राजेंद्र कुमार , गुड्डू यादव , हरि शरण, रामप्यारे, राजेंद्र सिंह , विनोद यादव , सत्यम। सुभाष , करन आदि लोग मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights