मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डिस्ट्रिक्ट टैन्ट डैकोरेशन एसोसिएशन की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन किया गया

January 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।जिला टेंट डैकोरेशन एसोसिएशन की एक मीटिंग शक्ति टैन्ट हाउस पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक खुराना ने की। कार्यक्रम में टैन्ट व्यवसाय के माध्यम से जनमानस को अधिकाधिक सुविधाएँ देने पर विचार विमर्श हुआ। व्यवसाय में मौसम के अवरोध, आपसी सहयोग, जनपद में जी.एस.टी के लक्ष्य को बढ़ाने, समुचित रेट लिस्ट के निर्धारण तथा सुयोग्य युवा टीम के चयन आदि विषयों पर चर्चा हुई। नोएडा में होने वाले आगामी अधिवेशन की जानकारी भी दी गयी। जिला महामंत्री मोतशाम सिद्दीकी ने पंडाल लगाते समय पूरी सावधानी बरतने हेतु सबको आगाह किया, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। जिला उपाध्यक्ष नवलेश गुप्ता ने सभी व्यवसाइयों को सेवा भाव के इस कार्य को करने वालों को निष्क्रिय लोगों व निष्क्रियता से दूर रहकर सतत प्रयत्नशील रहते हुए सामाजिक कार्यों में सहयोग देते रहने के लिए प्रेरित किया । नगर प्रमुख अख्तर अली ने प्राकृतिक अवरोधों से सम्बंधित अपने अनुभव सबके समक्ष रखे। नगर महामंत्री स्वदीप मथुरिया ने समयबद्धता को टैन्ट व्यवसाय का प्राथमिक दायित्व बताते हुए इस पर अधिक ध्यान देने के लिए कहा। अंत में विवेक खुराना ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में गोपेश शर्मा, मोहम्मद अफजाल, करन मौर्य, मुहम्मद तारिक, प्रेमचंद पाल, बीरू सागर, अमित शर्मा, अवधेश कुमार, मेंहदी हसन, मदनलाल, मोहम्मद जावेद, गुड्डू अंसारी, मुनेंद्र सिंह, मोहर सिंह, सूरज कश्यप तथा शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights